बम बम भोला है

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

भोले तेरी कावड लाऊ गंगा का जल तुझे चडाऊ,

जयकारा सब ने भोला है,

हो बम बम भोला है,

सतीपति केलाश नाथ की सब देवो में बात निराली,

नंदी की असवारी करते जय जय भोले नाथ तुम्हारी,

नील कंठ पर रहने वाले मन चाहा वर देने वाले जैकारा सब ने बोला है,

वो बम बम भोला है,

तन में बस्म रमाने वाले नाग बुजंग गले में डाले ,

माथे चंदा जटा में गंगा मृग शाळा का आसन डाले,

बोले तुम बोले भडारी पूजे है दुनिया ये सारी जैकारा सब ने भोला है,

वो बम बम भोला है,

करता आस सभी से भोले एसा वर दे अंतर यामी,

सुख संताप मिटे सब के सब रहू चरण में तेरे स्वामी,

भोले तुम हो सुख के सागर ज्ञान से भर दो मेरी गागर,

जय कारा सब ने भोला है,

वो बम बम भोला है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।