मन मोहन सुन्दर श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मन मोहन सुन्दर श्याम,समराथल आ जाना

भक्तो का कष्ट मिटाय,आनन्द मोहे कर जाना

नरसिलो करे पुकार,भात मोहे भर जाना

टीटोङी करे पुकार,बच्चा मेरा बच जाना

द्रोपदी करे पुकार,चीर मेरो बढ जाना

बाई मींरा करे पुकार,श्याम धणी आ जाना

भंगवी टोपी के श्याम,समराथल आ जाना

मरू धरा रे मांय,ज्योति जगा जाना

प्रेषक:-स्वामी सदानन्द जोधपुर

M.9460282429

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।