श्याम बाबा श्याम बाबा दया करो तेरे दास पे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बाबा श्याम बाबा दया करो तेरे दास पे,

है चारो और अँधेरा सूजे न सवेरा,

होर न कोई बाबा तेरे बिन मेरा,

श्याम बाबा श्याम बाबा दया करो तेरे दास पे,

रोज मुसीबत बाद मुसीबत आती है,

मेरी आत्मा पल पल धीर गवाती है,

खुद को खुद से ही बाबा मैं खोता हु,

महफ़िल में हस्ता हु अकेला रोता हु,

ओ लीले घोड़े वाले लीला दिखा दे,

तू मेरा मैं तेरा सारे जग को दिखा दे,

श्याम बाबा श्याम बाबा दया करो तेरे दास पे,

आस तेरी हम दिल में लेके चलते है,

कैद किये फिर भी अरमान मंचल ते है,

कदम हर कदम जब भी आगे बढ़ते है,

इन आखियो में तेरे सपने पलते है,

बाबा लखदातारी दिखा दातारि,

शीश के दानी तू मिटा परेशानी,

श्याम बाबा श्याम बाबा दया करो तेरे दास पे,

स्वार्थ बिना कुछ करदे ये संसार नहीं,

बन के आंसू कोई पोंछे ऐसा यार नहीं,

क्या अपने पराये सारे विसराये निर्मल तेरे बिन तू बता कहा जाये,

श्याम बाबा श्याम बाबा दया करो तेरे दास पे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।