कन्हैया तेरी बांसुरियां सारे जग में धूम मचाई

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कन्हैया तेरी बांसुरियां सारे जग में धूम मचाई,

ये लागे प्यारी प्यारी

बैठ कदम पे कान्हा जब मुरली मधुर बजाए,

तेरे मुरली सुन के राधे झट दौड़ी दौड़ी आये,

कन्हैया तेरी बांसुरियां मेरे दिल का चैन चुराए,

ये लागे प्यारी प्यारी

तेरी जादू गारी मुरली का संवारिये का कहना,

क्या जाने वैरान मुझपे कर गई जादू टोना,

कन्हैया तेरी बांसुरियां रातो की नींद उड़ाए,

ये लागे प्यारी प्यारी

तेरी मुरली को छलिये हुआ भीम सेन दीवाना,

मैं बाँध के घुंगरू नाचू कोई ऐसा छेड़ तराना,

कन्हैया तेरी बांसुरियां सरे जग को नाच नाचाये,

ये लागे प्यारी प्यारी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।