मुझे तुमसे मिला है प्यार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे तुमसे मिला है प्यार तूने इतना दिया दातार

करूँ तेरा शुक्रिया

मैं तुमसे कहूं हर बार तूने इतना दिया दातार

करूँ तेरा शुक्रिया

ना भाग्य प्रबल मेरा ना कर्म किये अच्छे

तेरी सेवा कभी ना की ना भाव मेरे सच्चे

फिर भी ऐ दीनदयाल तूने मेरा रखा ख्याल

करूँ तेरा शुक्रिया

मैं राह का पत्थर था ठोकर ही खाता था

जिस महफ़िल में जाऊं अपमान ही पाता था

दिया चरणों में स्थान मुझे सबसे मिला सम्मान

करूँ तेरा शुक्रिया

आँखों के ये आंसू कभी रुक नहीं पाते थे

जिस दर पे भी जाऊं सब पीठ दिखाते थे

सोनू पे किया उपकार तूने खोले अपने द्वार

करूँ तेरा शुक्रिया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।