राम कहानी सुनो रे राम कहानी

रविन्द्र जैन
महादेव भजन राम भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

राम कहानी सुनो रे राम कहानी

कहत सुनत आवे आँखों में पानी

श्री राम जय जय राम

दशरथ के राज दुलारे, कौशल्या की आँख के तारे

वे सूर्य वंश के सूरज, वे रघुकुल के उज्जयारे

राजीव नयन बोलें मधुभरी वाणी

राम कहानी सुनो रे राम कहानी...

शिव धनुष भंग प्रभु करके, ले आए सीता वर के

घर त्याग भये वनवासी, पित की आज्ञा सर धर के

लखन सिया ले संग, छोड़ी रजधानी

राम कहानी सुनो रे राम कहानी...

खल भेष भिक्षु धर के, भिक्षा का आग्रह करके

उस जनक सुता सीता को, छल बल से ले गया हर के

बड़ा दुःख पावे राजा राम जी की रानी

राम कहानी सुनो रे राम कहानी...

श्री राम ने मोहे पठायो, मैं राम दूत बन आयो

सीता माँ की सेवा में रघुवर को संदेसा लायो

और संग लायो प्रभु मुद्रिका निसानी

राम कहानी सुनो रे राम कहानी...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।