सांवरिये दीदार तेरा पाने आए हैं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरिये दीदार तेरा पाने आए हैं

मंदिर के पट खोल तेरे दीवाने आए हैं

लम्भी लम्भी लगी है कतारे,

अद्भुत नजारे खाटू धाम के,

गूंज रहे है धरती गगन में जयकारे बाबा तेरे नाम के,

अपने दिल का हाल तुझे सुनाने आये है,

मंदिर के पट खोल तेरे दीवाने आए हैं

तू तो बेठा मंदिर में छुप कर बाहर परेशान प्रेमी तुम्हारे,

इक झलक पाने को तुम्हारी बेचैन है याहा सारे के सारे,

अर्जी तुमसे अपनी लगाने आये है,

मंदिर के पट खोल तेरे दीवाने आए हैं

आँखों में तेरे शीश की सूरत मन मोहना तेरी प्यारी सी मूरत,

सारी दुनिया लगती है फीकी बस एक लगता तू खुबसूरत,

कुंदन से ये प्रीत बडाने आये है,

मंदिर के पट खोल तेरे दीवाने आए हैं

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।