किसने तुझको सजाया सांवरे मेरे श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

किसने तुझको सजाया सांवरे मेरे श्याम

जब देखूं तुझको भूल मैं जाऊं खुद को

सांवरे मेरे श्याम..........

आजा तेरी आज मैं नज़रें उतारूं

सांवरे मैं तुझ पर नून राय वारुं

दिल कहे बस मैं तुझको निहारूं

दिल मेरा तुझपे ही आया सांवरे

सांवरे मेरे श्याम..........

'सर पे चंवर झूले सांवरे तिहारे

काले काले मतवाले नैन कजरारे

ज़ुल्फ़े घटाई से छाया ये डाले

सोना टीका मुखड़े का आया सांवरे

सांवरे मेरे श्याम..........

ऐसा सोचूं जब जब तुमको निहारूं

अपने ये ज़िंदगानी तुमपे ही वारुं

चरणों में रह के तेरे ज़िन्दगी संवारु

साया तेरा विशु पे भी छाया सांवरे

सांवरे मेरे श्याम..........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।