राधे श्याम रटो उमरिया थोड़ी है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधे श्याम रटो, उमरिया थोड़ी है ll

*थोड़ी है, प्यारे थोड़ी है ll

राधे श्याम रटो, उमरिया थोड़ी है ll

नाव भँवर में, फँसती जावे,

रात भयानक, चढ़ती आवे l

निंदियाँ छोड़ उठो, उमरिया थोड़ी है l

राधे श्याम रटो, उमरिया थोड़ी है l

आयु रात दिन, घटती जावे,

आशा तृष्णा, वढ़ती जावे l

जग से दूर हटो, उमरिया थोड़ी है l

राधे श्याम रटो, उमरिया थोड़ी है l

झूठे जग में, मन भरमावे,

हीरा जैसा, जन्म गवावे l

कृष्ण चरण पकड़ो, उमरिया थोड़ी है l

राधे श्याम रटो, उमरिया थोड़ी है l

हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा, हरे हरे,

हरे रामा, हरे रामा, रामा रामा, हरे हरे ll

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।