जोगन साई की जोगन

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जोगन साई की जोगन ,

साई मैं जोगन तेरे नाम की,

मैं जोगन तेरे नाम की साई दीवानी शिरडी धाम की,

साई मैं जोगन तेरे नाम की,

जब से मैंने साई जी से लगन लगाई,

लगन लगाई साई लगन लगाई,

तब से मेरे जीवन में खुशिया समाई,

खुशियां समाई जग साई साई गाई,

मस्तानी तेरे प्यार की छा गई धुन तेरे नाम की,

साई मैं जोगन तेरे नाम की,

साई तेरे नाम सारी दुनिया से न्यारी,

दुनिया से न्यारी लगे हम को प्यारी,

जिसने भी धाया खुशिया है पाई तूने संकट मिटाये,

श्रद्धा सबुरी नाम की साई तू मूरत श्री राम की,

साई मैं जोगन तेरे नाम की,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।