मैया तेरा बना रहे दरबार

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैया तेरा बना रहे दरबार

बना रहे दरबार मैया तेरा

तेरे पावन दर पे आके मैया

हो सबका उद्धार मैया

बना रहे दरबार

प्रेम का दीपक ज्ञान की बाती

मन मन्दिर में जले दिन राती मैया

मिट जाये अंधकार मैया

बना रहे दरबार

गहरी नदिया, नाव पुरानी

जीवन की यह अथक कहानी

तू ही खेवनहार मैया

बना रहे दरबार

जो भी तेरे दर पे आया मैया

मनवांछित फल उसने पाया मैया

तेरी दया है अपार मैया

बना रहे दरबार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।