मैया आ जाओ

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

आज मैया तेरा जगराता आजा ओ न शीतला माता,

खूब सजा दरबार मैया आ जाओ,

हो रही जय जय कार मैया आ जाओ,

सूंदर सा दरबार सजाया तोड़ के फूल भाग से लाया,

गेंदा चमेली गजनार मियां आ जाओ,

ध्वजा नारियल पान सुपारी,

लाल चुनरियाँ लाया प्यारी,

और सोला शृंगार मैया आ जाओ,

सब की पूरी आस माँ करदे,

सब की झोली खुशियों से भरदे,

खोल तेरा भडार मैया आ जाओ,

हो रही जय जय कार मैया आ जाओ,

हम को मैया भूल न जाना सरगम तेरा दास पुराना,

रहे सेवा में त्यार मैया आ जाओ,

हो रही जय जय कार मैया आ जाओ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।