खाटू आया तो सब कुछ भूल गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सोच के आया था श्याम से सब कुछ मांगूंगा

मैं ये भी मांगूंगा श्याम से वो भी मांगूंगा

लेकिन जब खाटू आया तो सब कुछ भूल गया

मुझे याद रहा बस सांवरिया

मैंने सुना है साँविरया जो भी आता तेरे दर पे

खाली झोली जो भी लाता ले जाता है भर के

बंगला मांगूंगा श्याम से कोठी मांगूंगा

लेकिन जब खाटू आया तो सब कुछ भूल गया

मुझे याद रहा बस सांवरिया

तुझसे क्या मांगू बाबा मैं कुछ भी सोच ना पाया

बस इतनी कृपा कर मुझपे साथ रहे तेरा साया

फरारी मांगूंगा श्याम से ऑडी मांगूंगा

लेकिन जब खाटू आया तो सब कुछ भूल गया

मुझे याद रहा बस सांवरिया

सांवरे अब तो आ गया दर पे मुझको तू अपना ले

पैदल चल चल देख ले बाबा पाँव में पड़ गए छाले

भक्ति मांगूंगा श्याम से सुमिरन मांगूंगा

राज के ऊपर बाबा तेरी कृपा मांगूंगा

लेकिन जब खाटू आया तो सब कुछ भूल गया

मुझे याद रहा बस सांवरिया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।