कोई श्याम सूंदर से कह दो ये जाके

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कोई श्याम सूंदर से कह दो ये जाके,

भुला क्यों दिया मुझे अपना बना के,

कोई श्याम सूंदर से कह दो ये जाके,

अगर वो कन्हियाँ हम से खफा है,

खफा क्यों है इतना हम को बता दे,

क्यों बिरहा की अग्नि में हमको जला के,

भुला क्यों दिया मुझे अपना बना के,

कोई श्याम सूंदर से कह दो ये जाके,

वो कदम की छइयां सावन के जुले,

तेरा मुस्कुराना भला कैसे भूले,

वो मीठी सी मुरली की तान सुना के,

भुला क्यों दिया मुझे अपना बना के,

कोई श्याम सूंदर से कह दो ये जाके,

अब तो चले आओ प्यारे कन्हियाँ,

व्याकुल है गोकुल बे सुध है गइयाँ

वो तिर्शी सी चिंतवन के तीर चलाते,

भुला क्यों दिया मुझे अपना बना के,

कोई श्याम सूंदर से कह दो ये जाके,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।