उसकी तस्वीर रखता हूँ संग मैं सदा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

उसकी तस्वीर रखता हूँ संग मैं सदा

वो कभी ना कभी मुझको मिल जाएगा

एक दिन उसका ये दिल पिघल जाएगा

एक दिन कान्हा का दिल पिघल जाएगा

अपनी तस्वीर से वो निकल आएगा

उसकी तस्वीर रखता हूँ संग मैं सदा

वो कभी ना कभी मुझको मिल जाएगा

है जिसे शक मेरे श्याम की प्रीत पर

आके इक बार मोहन से दिल तो लगा

हो अगर तुझमे मीरा सी दीवानगी

प्यार तुझको भी मोहन का मिल जाएगा

एक दिन कान्हा का दिल पिघल जाएगा

अपनी तस्वीर से वो निकल आएगा

उसकी तस्वीर रखता हूँ संग मैं सदा

वो कभी ना कभी मुझको मिल जाएगा

राधा कहती है श्याम तुझसे खेलूँ तभी

जीतू मिल जाए तूं हारूँ तेरी बनूँ

हो यही राधा सा भाव हर प्रीत मैं

अंकुश कान्हा सा मीत सबको मिल जाएगा

एक दिन कान्हा का दिल पिघल जाएगा

अपनी तस्वीर से वो निकल आएगा

उसकी तस्वीर रखता हूँ संग मैं सदा

वो कभी ना कभी मुझको मिल जाएगा

एक दिन कान्हा का दिल पिघल जाएगा

अपनी तस्वीर से वो निकल आएगा

उसकी तस्वीर रखता हूँ संग मैं सदा

वो कभी ना कभी मुझको मिल जाएगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।