रामा केहि विधि आऊं मैं पास तिहारे

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

रामा केहि विधि आऊं मैं पास तिहारे

रामा केहि बिधि रामा केहि बिधि

बादर बन उड़ जाऊं अवध को

बरसी बरसी पखारू चरण को

मोर बनूँ उत नाच दिखाऊं

रामा केहि बिधि आऊं मैं पास तिहारे

बनूँ शिला जो तुम चरण छुआ दो

बांस बन जाऊं तुम धनु ही बना लो

काठ होय बनी जाऊं खड़ाऊ

रामा केहि बिधि आऊं मैं पास तिहारे

चन्दन बनी लगु तिलक भाल पर

हिय बिंधाय सजू फूल माल पर

जनम जनम सुख पाऊं इतराऊं

रामा केहि बिधि आऊं मैं पास तिहारे

जोग ना जानू मैं जाप ना जानू

वेद पढ्यो ना पंथ ना मानु

बस तुम्हरे ही जस मैं गाऊं

रामा केहि बिधि आऊं मैं पास तिहारे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।