तेरी किरपा से संवारे सब कुछ है मैंने पा लिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी किरपा से संवारे सब कुछ है मैंने पा लिया,

जब से मिला है दर तेरा जीना है मुझको आ गया

तेरी किरपा से संवारे सब कुछ है मैंने पा लिया,

मैं तो गमो की धुप में बेखोफ चल रहा,

पल पल में मेरा संवारा किस्मत बदल रहा,

तेरी किरपा ने संवारे,मेरा हर डर मिटा दियां,

तेरी किरपा से संवारे सब कुछ है मैंने पा लिया,

मैंने तो अपनी जीवन नैया कर दी तेरे हवाले,

अब तो तेरी है मर्जी तू दोबरा पार लगा दे,

मेरा खोया भरोसा तूने पल में जगा दियां ,

तेरी किरपा से संवारे सब कुछ है मैंने पा लिया,

मैंने तो जब भी संवारे तुम को है पुकारा,

आके मेरे श्याम ने मुझको दिया सहारा,

मेरे उदास मन को तूने पल में हसा दियां ,

तेरी किरपा से संवारे सब कुछ है मैंने पा लिया,

आँखों में आंसू भगतो के नही देखता बिहारी,

भगतो का मान रखते है मेरे मोहन बिहारी,

मैंने तो श्याम चरणों में मन को लगा लिया,

तेरी किरपा से संवारे सब कुछ है मैंने पा लिया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।