सफर जिंदगी का कैसे गुजारे श्याम बिन तुम्हारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज:-तेरे ही भरोसे बाबा

सफर जिंदगी का कैसे गुजारे

श्याम बिन तुम्हारे श्याम बिन तुम्हारे

हर कदम कदम पे श्याम मुझे तेरी दरकार पडे

पग पग पर जिवन मे गम के बादल है नये खडे

मै लड ना पाऊ बाबा तेरे बिन सहारे

श्याम बिन तुम्हारे श्याम बिन तुम्हारे

जो तेरा साथ रहे तो हर मुश्किल आसान लगे

चाहे दिन कैसे हो रोज खुशियों की दिवाली लगे

फिके फिके लगते है पकवान सारे

श्याम बिन तुम्हारे श्याम बिन तुम्हारे श्याम बिन तुम्हारे

रोडा की चाहत है साथ छुटे ना श्याम तेरा

कुछ और नही फरियाद करुं गुणगान बस तेरा

जन्म मरण के भव से कैसे खुद को तारे

श्याम बिन तुम्हारे श्याम बिन तुम्हारे श्याम बिन तुम्हारे

जय श्री श्याम

पवन रोडा

सरदारशहर

सम्पर्क:-9772550050

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।