तकदीर से मिला है दरबार ये तुम्हारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज:- है सात सुख दुनिया में

तकदीर से मिला है दरबार ये तुम्हारा

कोई ना साथी सच्चा तेरे सिवा हमारा

देख ली दुनिया ये सारी और देखी दुनियादारी

वफा अपनों की भी देखी देखी यारों की भी यारी

जब नांव मेरी डुबी ना था कोई सहारा

तकदीर से मिला है........

यहां सब स्वार्थ में जिते लहु अपनों का है पीते

देखते फिरते हैं मौका मिला मौका दिया धोखा

तुमको सुनाए बाबा ये हाल ए दिल हमारा

तकदीर से मिला है........

परख कर सब रिश्तेदारी बात समझा रोडा सारी

कोई ना अपना हितकारी श्याम मोहन औ गिरधारी

तेरी कृपा से चलता परिवार ये हमारा

तकदीर से मिला है दरबार

जय श्री श्याम

पवन रोडा

सरदारशहर

सम्पर्क:-9772550050

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।