सुमिरन श्री राधा का

किशोरी प्रिया दीदी आरती शर्मा
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सुमिरन श्री राधा का,

हल है हर बाधा का

भज मन मेरे कट जायगे संकट तेरे....

लाख बादल हो गम के घनेरे

छाए हो जिंदगी में अँधेरे

बादल छट जायगे अँधेरे हट जायगे होंगे सवेरे.

कट जायगे.....

राधा नाम की महिमा है भारी

यूही जपति नहीं दुनिया सारी

ज्ञान मन में भरे सत को रोशन करे हरले अँधेरे

कट जायगे...

नाम जपने से रसना हो पावन

फूलो जैसे महकेगा ही जीवन

पहले हर सु सुजान हो आनंद ही आनंद मन मेरे.

कट जायगे...

सच्चा सुख है श्री राधा चरण में

करदे दुःख को समर्पित शरण में.

करम सुधर जायगे भाग्य सवर जायगे लाख तेरे

कट जायगे.

रचना-किशोरी प्रिया दीदी आरती शर्मा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।