हम सब आये तेरे द्वार साईं बेड़ा पार करदो

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

हम सब आये तेरे द्वार, साईं बेड़ा पार करदो

सत्संग मे तेरे जो कोई आता,

खाली झोली भर ले जाता,

साई बड़े दातार, साईं बेड़ा पार करदो ॥

तेरे दर पर आ बेठे है, प्रीत तुझी से कर बेठे है,

सुनलो मेरी पुकार साईं बेड़ा पार करदो ॥

हाथ दया का सिर पर रख दो, एक ही काम हमारा करदो,

नैया लगा दो पार साईं बेड़ा पार करदो ॥

शिर्डि वाले साई हो दाता हम गरीबो के भाग्य विधाता,

भरो हमारे भण्ड़ार साईं बेड़ा पार करदो ॥

साई नाम तो सबसे बड़ा है आके बालक द्वार खड़ा है,

गाये भजन तुम्हार साईं बेड़ा पार करदो ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।