सखी आज तो बधाई बाजे रंग महल में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सखी आज तो बधाई बाजे रंग महल में

रंग महल में रंग महल में, रंग महल में बाजे

कृपा करके श्याम जी आये, रंग महल में

राधा रुक्मण संग लाये, रंग महल में

राधा श्याम की जोड़ी विराजे भक्तो के मन में

देने बधाई प्रभु ब्रह्मा जी आये

संग में सरस्वती मैया को लाये

मैया की वीणा बाजे रे, रंग महल में

देने बधाई प्रभु विष्णु जी आये,

संग में मैया लक्ष्मी को लाये

लक्ष्मी की पायल बाजे रे रंग महल में

देने बधाई शिव शंकर जी आये,

संग में मैया पार्वती जी को लाये

शिवा जी का डमरू बाजे रंग महल में

बहाने भी आयीं, भैया भी आये, रंग महल में

झूम झूम के ख़ुशी मनाए, रंग महल में

जय जैकार गूंजे, रंग महल में

बच्चे भी आये, बूड़े भी आये, रंग महल में

भुआ भी आये, फूफा भी आये, रंग महल में

आज तो बधाई बाजे, रंग महल में...

दूर दूर से भक्त हैं आये रंग महल में,

नाच नाच के खुश मनाये, रंग महल में

राधा कृष्ण की कृपा बरसे, रंग महल में

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।