तू रहना सदा मेरे पास सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा दास करे अरदास सँवारे,

तू रहना सदा मेरे पास सँवारे,

दिल की हर धड़कन में प्यारे तेरा नाम समाया,

भीड़ पड़ी जब भी मुझपर तू पल में दौड़ा आया,

तू करना ना मुझको निराश सँवारे,

तू रहना सदा मेरे पास सँवारे,

खुद पर हक भी नहीं है बाबा तन मन सब है तुम्हारा,

जिस पर हक़ है मेरा प्यारे वो तो श्याम हमारा,

मेरे जीवन का हिस्सा तू ख़ास सँवारे,

तू रहना सदा मेरे पास सँवारे,

अब तुझ बिन इक पल भी बाबा न रह पाऊंगा,

नजर कर्म की नहीं करोगी तो मैं मर जाऊँगा,

तुझे सौंप दी हमने हर सांस सँवारे,

तू रहना सदा मेरे पास सँवारे,

दास विनायक लिख कर बाबा अर्जी तुझे लगाए,

सास बिना रह सकते बाबा तुझबीण रह न पाए,

मुझे तुझपे है पूरा विस्वाश सँवारे,

तू रहना सदा मेरे पास सँवारे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।