हम शरण तेरी आये है झुकाने को ये सिर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम शरण तेरी आये है झुकाने को ये सिर,

कर दो उधार प्रभु मेरा डाल के इक नजर,

हम शरण तेरी आये है झुकाने को ये सिर,

इक नजर तेरी खिलाती है जिंगदी की कली,

तेरी नजरो से ही होती है रोशन हर गली,

मुझको ये आस है मुझपे भी होगी तेरी मेहर,

हम शरण तेरी आये है झुकाने को ये सिर,

हारने वालो को बस एक ठिकाना है तेरा,

जिसको बस एक सहारा है प्रभु देख तेरा,

उस पे पड़ जाती है बाबा तेरी दीदार नजर

हम शरण तेरी आये है झुकाने को ये सिर,

गलती जो भी करि है मैंने उसे मानता हु,

तेरे दरबार के बारे में थोड़ा जानता हु,

थाम लो हाथ प्रभु मेरा लेलो मेरी खबर,

हम शरण तेरी आये है झुकाने को ये सिर,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।