मेरा श्याम है तो मुझे क्या कमी है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा श्याम है तो मुझे क्या कमी है

कितनी हसीं हो गई ज़िन्दगी है

जबसे मिला है मुझे खाटू वाला

श्याम नाम मोतियों की सांसों की माला

चला जा रहा हूँ चिंता नहीं है

मंज़िल को पाने की आशा जगी है

मेरा श्याम है तो...........

श्याम प्रभु ने दिया जो सहारा

आराम से चल रहा है गुज़ारा

इनकी दया की मेरी आँखों में नमी है

मुझे लग रही साड़ी दुनिया नयी है

मेरा श्याम है तो...........

कितना दिया है क्या क्या बताऊँ

रहमो करम की बातें विकास क्या गिनाऊँ

श्याम श्याम बोलने की आदत हुई है

चोखानी श्याम दर पे मिलती ख़ुशी है

मेरा श्याम है तो...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।