तेरा सांवरे यूँ सहारा मिला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा सांवरे यूँ सहारा मिला

के तूफ़ान में जैसे किनारा मिला

हुआ मुश्किलों से जब मैं परेशान

दिया सांवरे साथ तूने हमेशा

हमें प्यार ऐसे तुम्हारा मिला

के तूफ़ान में जैसे किनारा मिला

ग़म ए ज़िन्दगी क्या सताएगी उसको

तेरी रहमतों की मिली आस जिसको

उसे बस ख़ुशी का नज़ारा मिला

के तूफ़ान में जैसे किनारा मिला

मेरे दर्द ए दिल का यही है फ़साना

दिया दर्द उसी ने जिसे अपना माना

नहीं कोई तुमसा दोबारा मिला

के तूफ़ान में जैसे किनारा मिला

ज़माने की ठोकर से घबरा गया है

भटकता तरुण तेरे दर आ गया है

जहाँ हर किसी को सहारा मिला

के तूफ़ान में जैसे किनारा मिला

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।