दिल चोरी साडा हो गया खाटू के मंदिर में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल चोरी साडा हो गया खाटू के मंदिर में,

और मैं भी दीवाना हो गया खाटू के मंदिर में,

मुस्काये जो सरकार हो गया इक पल में ही प्यार,

अब मैं इस से ज्यादा क्या कहु,

जन्मो का रिश्ता होगया खाटू के मंदिर में,

दिल चोरी साडा हो गया खाटू के मंदिर में,

जादू टोना कर देता ऐसा है ये जादूगर,

विश्वाश नहीं है मेरा तो जाकर देखो इक बार,

सारा जग पीछे हो गया,खाटू के मंदिर में,

दिल चोरी साडा हो गया खाटू के मंदिर में,

छोटा सा है ये मंदिर सब कुछ है इसके अंदर,

जो हार के दर पे आता वो बन जाता है सिकंदर,

निर्धन भी राजा हो गया खाटू के मंदिर में,

दिल चोरी साडा हो गया खाटू के मंदिर में,

सेठो का सेठ कहाता दोनों हाथो से लुटाता,

जो सच्चे मन से आता जीवन भर मौज उड़ाता,

मन चाहा पूरा हो गया,खाटू के मंदिर में,

दिल चोरी साडा हो गया खाटू के मंदिर में,

तेरा श्याम हुआ मत वाला ऐसा जादू कर डाला,

सारी दुनिया से बढ़ कर लगता है खाटू वाला,

तेरा जग दीवाना हो गया खाटू के मंदिर में,

दिल चोरी साडा हो गया खाटू के मंदिर में,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।