ये खाटू का राजा मेरा हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ऐ श्याम प्यारे हो सबके सहारे

तेरा अब ये सेवक तेरा हो गया

ऐ श्याम प्यारे हो सबके दुलारे

तेरा अब ये सेवक तेरा हो गया

जो कुछ भी मिला है इस दर से मिला है

ये खाटू का राजा मेरा हो गया

ऐ श्याम प्यारे............

मेरे सांवरे सुन तुम्हे हम मनाते

हालात दिल के तुम्ही को सुनाते

मैं हूँ तेरा आशिक़ रे सदियों पुराना

तेरा दर ठिकाना मेरा हो गया

ऐ श्याम प्यारे............

तमाशा जगत ने मेरा है बनाया

सुनाने को बिनती ये सेवक है आया

तेरे नाम से जो मेरा नाम जोड़ा

सदा मुस्कुराना मेरा हो गया

ऐ श्याम प्यारे...........

मुझे वर ये दे दो मैं गुण तेरे गाऊं

ज्योति तेरी दिल मैं सबके जगाऊँ

तेरा दर्श पाकर ही दुनिया से जाना

अब राखी ये सपना मेरा हो गया

ऐ श्याम प्यारे............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।