नया साल आया है श्याम खाटू आएंगे

रोशन स्वामी "तुलसी"
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नया साल आया है श्याम, साथ ही मनाएंगे

झूमेंगे तेरे साथ,गाएंगे तेरे साथ,खाटू आएंगे

हमने करली,है तैयारी,तेरे खाटू आने की

बरसे मस्ती,तेरे दर पे ,खुशी खाटू आने की

तेरा ले श्रृंगार साथ,सजाने खाटू आएंगे

झूमेंगे तेरे साथ,गाएंगे तेरे साथ,खाटू आएंगे

हमको हर बार,ये नया साल तेरे साथ मनाना है

है तमन्ना,कह दे बाबा,तुमको खाटू आना है

रखना शरण तेरी श्याम, मौज मनाएंगे

झूमेंगे तेरे साथ,नाचेंगे तेरे साथ,खाटू आएंगे

तेरे भजनों,पे हम झूमे,दुःख भूल जमाने के

आये मस्ती,साथ बाबा, फिर तुझे नचाने में

भाव "तुलसी" तेरे श्याम, खाटू गाएंगे

झूमेंगे तेरे साथ,गाएंगे तेरे साथ,खाटू आएंगे

लेखक : रोशन स्वामी "तुलसी"

9610473172

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।