झूठी दुनिया का हु फिलहाल तेरा हो जाऊ

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

शिव शंकर के अवतार मेरे बाला जी सरकार दास तेरा हो जाऊ,

झूठी दुनिया का हु फिलहाल तेरे हो जाऊ,

कुछ ऐसा कर कमाल के तेरा हो जाऊ,

दुनिया के जूठे नाते मैं छोड़ के आया हु,

अपना सालासर वाले दुनिया का सताया हु,

मेरी सुनले दीं दयाल मैं तेरा हो जाऊ,

झूठी दुनिया का हु फिलहाल तेरा हो जाऊ

अपने भगतो की सुनते तुम दातार कहलाते हो,

राम राम जो जपता उसे गले लगाते हो,

माता अंजनी के लाल मैं तेरा हो जाऊ,

झूठी दुनिया का हु फिलहाल तेरा हो जाऊ,

मेरी नैया डगमग डोले अब जल्दी आ जाओ,

पकड़ो मेरी कलाई आ कर पार लगा जाओ,

टोनी को लो संभाल के तेरा हो जाऊ,

झूठी दुनिया का हु फिलहाल तेरा हो जाऊ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।