श्रद्धा से बुला कर देखो दौड़ा आएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्रद्धा से बुला कर देखो दौड़ा आएगा,

ये तीन बाण का धारी रुक नहीं पायेगा,

है भाव का भूखा बाबा ना मांगे भोग चढ़ावा,

दुसासन को ठुकराया घर साग विदुर के घर खाया,

मन के सच्चे भावो को ना ठुकराएगा,

ये तीन बाण का धारी रुक नहीं पायेगा,

जब नरसी जी ने पुकारा उन्हें जा कर दियां सहारा,

घनश्याम बताइए बन के नरसी के पहुंचे घर पे,

आँखों में किसी के आंसू देख न पायेगा,

श्रद्धा से बुला कर देखो दौड़ा आएगा,

मीरा ने पिया विष पायला उसको अमृत कर डाला,

जब गज ने इन्हे पुकारा मृत्यु से उसे उभारा,

कहे राज अनाड़ी सब की बिगड़ी बनाएगा

श्रद्धा से बुला कर देखो दौड़ा आएगा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।