इतनी सी है बात बाबा तुझको आज बताना है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

इतनी सी है बात बाबा तुझको आज बताना है मेरा हाल सुनाना है,

दुःख से गिरा हु मैं पल पल में रोता हु कोई नहीं साथ मेरे,

दिन मुश्किल से कट ते न चैन से सोता हु तू सुन ले नाथ मेरे,

जिन्दा रहने का अब तो न कोई बहाना है मेरा हाल सुनाना है,

इतनी सी है बात ..........

तेरे सिवा बाबा दूजा नहीं कोई जो थामे हाथ मेरा,

किस पे करू बाबा विस्वाश इतना जो दे आके साथ मेरा,

तुझसंग तो बाबा मेरा रिश्ता पुराना है,मेरा हाल सुनाना है,

इतनी सी है बात .........

परिवार है मेरा छोटा इस जग में कन्हियाँ रक्शा करो,

शिवम् खड़ा बाबा तेरे द्वारे में सांवरियां झोली भरो,

तेरा ये दरबार मेरा आखिरी ठिकानां है मेरा हाल सुनाना है,

इतनी सी है बात .........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।