नए साल मैं खाटू जाउंगी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी सुन ले बात भरतार नए साल मैं खाटू जाउंगी,

तू मत करिये इंकार नए साल मैं खाटू जाउंगी,

है बड़ा दयालु श्याम धनी भगतो की करता सदा भली,

न उस सा कोई दातार नए साल मैं खाटू जाउंगी,

अन धन से भण्डार भरे भगतो का बेडा पार करे,

वो करता सब का उधार नए साल मैं खाटू जाउंगी,

हारे का साथी निभाता है वो बिगड़े काम बनाता है,

कहलावे लखदातार नए साल मैं खाटू जाउंगी,

जा श्याम ने भोग लगावा गे बाबा को निशान चढ़ावा गे,

भूले भगता से प्रीत अपार नए साल मैं खाटू जाउंगी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।