मेरे साई बाबा साई

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरे साई बाबा साई,

सब की तुन सुनता है तुझे क्यों मेरी ही याद न आई,

मेरे साई बाबा साई

साई जब आँख खुली कांटो में जीवन पाया,

इस मन में कभी कोई फूल नहीं खिल पाया ,

इस मन का बस इक सपना मेरा साई बना ले मुझे अपना,

मेरे साई बाबा साई

मेरी पुकार कभी न कभी तो देगी तुझे सुनाई,

मेरे साई बाबा साई

बाबा ये जीवन मैंने कर दियां तेरे हवाले,

अब चाहे भगाले अपनी शरण लगा ले,

अब तुझसे ही आस मुझे बाबा मत करो निराश मुझे बाबा,

मेरे साई बाबा साई

अब साई बस तेरे सिवा मुझे दे कुछ भी न दिखाई,

मेरे साई बाबा साई

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।