ओ खाटू वाले बाबा मेरी लाज रखो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

॥ जय श्री श्याम ॥

ओ खाटू वाले बाबा ओ लीले वाले बाबा ।

तुमसा न दयालु कोई इस जग में मेरे बाबा ।

दयालु श्याम, मेरी लाज रखो, दयानिधि श्याम, मेरी लाज रखो ।

1) करता रहू गुणगान तेरा निशदिन बाबा मन से ।

जपता रहू तेरा नाम मै तो बाबा तन और मन से ।

आंधी आये या बरखा दरबार बुलाते रहना ।

अपनी भगति में श्यामा तुम मुझको लगाके रखना ।

दयालु श्याम मेरी...

2) जग के माया जाल से तुम मुझको बचाके रखना ।

अपना आशीर्वाद हर पल मेरे साथ भी रखना ।

गर साथ तेरा मिल जाये फिर कुछ न मुझको चाहे ।

बस आरजू ये मन की कुछ और न दिल फिर चाहे ।

दयालु श्याम मेरी...

3) सच्चे भगतो के मन से विश्वास कभी न टूटे ।

जब तक सांस है तन में दरबार कभी न छुटे ।

नामुमकिन को भी मुमकिन मेरे श्याम किया करते है ।

‘आलोक’ कहता है भगतो ये साथ दिया करते है ।

दयालु श्याम मेरी...

॥ जय श्री श्याम ॥

(तर्ज) : सूरज कब दूर गगन से........

भजन लेखक एवं भजन गायक : आलोक जोशी (सूरजगढ़ -राजस्थान )

फ़ोन नंबर :- 8467018418 & 9599592340

निवास स्थान : फरीदाबाद ।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।