तुमने जिसको दिया सहारा उसको मिला किनारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुमने जिसको दिया सहारा उसको मिला किनारा है

क्या कहने उस के जीवन के उसके तो ओबरा है,

तुमने जिससे नजर बदल ली दुनिया उस की बदल गई,

तुमने जिसकी बांह छोड़ दी नैया उसकी डूब गई,

तुम्हे भूल जो भजत जगत को उसका कहा गुजारा है,

तुमने जिसको दिया सहारा

जो भजता है नाम तुम्हारा वो मस्ती में रहता है,

दुनिया उसका कुछ भी समज ले तू उसे खूब समजता है.

झूठी चमक से दूर रहे जो वो तेरा लाड दुलारा है,

तुमने जिसको दिया सहारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।