तुम्हे अपने बाबा पे भरोसा जो होता

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुम्हे अपने बाबा पे भरोसा जो होता

तू हर दम ना रोता तू हर दम ना रोता

एहसास उनकी कृपा का जो होता

तू हर दम ना रोता तू हर दम ना रोता

सबकुछ मिला है फिर भी है शिकायत

अच्छी नहीं है प्यारे तेरी ये आदत

दुखियों का दुःख तूने देखा जो होता

तू हर दम ना रोता तू हर दम ना रोता

माया के घेरों ने ऐसा कैसा है

अभी तक तू लोभ के भंवर में फसा है

भक्ति से जीवन अपना संवारा जो होता

तू हर दम ना रोता तू हर दम ना रोता

औकात से ज़्यादा पाया है तूने

उसकी दातारि को भुलाया है तूने

खुद में अपने ज्ञान को उतारा जो होता

तू हर दम ना रोता तू हर दम ना रोता

भक्ति को अपनी तूने दिखावा बनाया

जो कुछ कमाया तूने सारा गंवाया

खज़ाना ये भक्ति का संभाला जो होता

तू हर दम ना रोता तू हर दम ना रोता

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।