मेरी हर खुशी का इन्तजाम किया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी हर खुशी का इन्तजाम किया

क्या ज़रा सा मैन तेरा नाम लिया

ऐसा क्या काम किया हमने तेरा

जो मेरा हाथ तूने थाम लिया

इस जमाने में अकेला था

तेरी माया के रंग खेला था

तेरी माया ना सताये उसको

जिसका हाथ तूने थाम लिया

मेरी हर खुशी -------------------------

इस जमाने में कौन अपना है

इसे बस वक़्त ही बताता है

वक़्त वक़्त पर तूने मेरा साथ दिया

क्या ज़रा सा मैंने तेरा नाम लिया

मेरी हर खुशी ----------------------------

दीन दुखियों का तू सहारा है

डूबती नाव का किनारा है

तेरी एक नज़र जिसपे पड़ जाए

उसे फिर तूने डूबने ना दिया।

मेरी हर खुशी ----------------------------

इतना कौन करता है किसी के लिए

जितना तूने कर दिया है मेरे लिए

मेरी हर खुशी का इन्तजाम किया

क्या ज़रा सा मैंने तेरे नाम लिया

मेरी हर खुशी ------------------------------

मेरी जिंदगी ही बदल दी तुमने

क्या ज़रा सा मैंने तेरा नाम लिया

मेरी हर खुशी --------------------------------

भजन गायक

(मनीष अनेजा जी)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।