मैया तेरा करू गुणगान

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैया तेरा करू गुणगान कब दर्शन देने आवे,

कब दर्श दिखाने आवे,

मैया तेरा करू गुणगान

तेरे माथे तिलक विराजे मैया तू प्यारी लागे,

दिन रात करू तेरा ध्यान कब दर्शन देने आवे,

मैया तेरा करू गुणगान

मैया चमत्कार दिखलावे,

दुश्मन को मार गिरावे,

रटलो जय माता की नाम सारे संकट दूर भगावे,

मैया तेरा करू गुणगान

घर में सुख शांति आवे ,

जब मिया खुश हो जावे,

हो उतम छोकर गाता रवे,

ती के ई एस भजन लिखता जावे,

मैया तेरा करू गुणगान .

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।