आ जाओ मेरे श्याम तेरी याद सताती है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आ जाओ मेरे श्याम तेरी याद सताती है,

साँसों से खींच खींच कर मेरी जान जाती है ,

आ जाओ मेरे श्याम तेरी याद सताती है,

कैसे कहु मैं सांवरिया क्या तेरा मेरा नाता है,

जब जब जग से हारु मैं तू आकर साथ निभाता है ,

तेरे बिन न चले अब ये जीवन ये सांसे तुझको अर्पण,

आ जाओ मेरे श्याम तेरी याद सताती है,

दिल से तेरी पूजा की तुम्हको अपना रब माना,

जैसा भी है संवारियाँ आकर के हमको अपनाना,

तेरी राहो में नैन दिखाए हम बैठे है आस लगाए,

आ जाओ मेरे श्याम तेरी याद सताती है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।