बीती जाए उमरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बीती जाए उमरिया हे माधव कठिन डगरियाँ,

माया की लगी है बजरियाँ हे माधव कठिन डगरियाँ,

चंचल मन हठ त्यागत नाही,

मृग तृष्णा मन भागत नाही,

ढोले विषय लहरियां के माधव कठिन डगरियाँ,

बीती जाए उमरिया हे माधव कठिन डगरियाँ,

तेरी ही काया तेरी ही माया,

मुर्ख मन कुछ समज न पाया,

पार करो मोरी नाइयाँ के माधव कठिन डगरियाँ,

बीती जाए उमरिया हे माधव कठिन डगरियाँ,

ये संसार है जूठा सपना,

कोई नहीं है प्रभु जी अपना,

छोड़ के न जाना नगरियां के माधव कठिन डगरियाँ,

बीती जाए उमरिया हे माधव कठिन डगरियाँ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।