शिव तेरा ही सहारा

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

शिव तेरा ही सहारा तेरे नाम को पुकारा,

तेरे दवार आया भोले मिटा दो कष्ट सारा,

शिव तेरा ही सहारा.....

बाबा त्रिशूल धारी करे बसहिया की सवारी,

संसार है पुजारी हे भोले भंडारी ,

तेरी शरण में आके खुलता है भाग्ये का पिटारा,

शिव तेरा ही सहारा तेरे नाम को पुकारा,

गले में है सर्प मला माथे चन्दर माँ उजाला,

किरपा करने वाला मेरा शंकर भोला भला,

तेरी दया को पाके चमके है भगाये का सितारा,

शिव तेरा ही सहारा तेरे नाम को पुकारा,

महिमा महादेव की गाई जटा में गंगा समाई,

इक धारा धरा पे आई वे करनी पार लगाई,

गंगा जल किया अर्पण लेके बोल बम का नारा,

शिव तेरा ही सहारा तेरे नाम को पुकारा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।