जपो रे जपो रे राधे नाम को

अलका गोएल
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जपो रे जपो रे राधे नाम को,

बजो रे बजो रे राधे नाम को ।

राधा जू की अनुकम्पा से,

पाओगे घनश्याम को ॥

करुणा मयी है राधे रानी,

कृपा मयी है राधे रानी ।

दया मयी है राधे रानी,

दूर करे अभिमान को ॥

जपो रे...

मोहन का सम्मान है राधे,

कान्हा की मुस्कान है राधे ।

इसी लिए बृजवासी सारे,

गाते हैं इस नाम को ॥

जपो रे...

वृन्दावन की पावन धरती,

हर मानव को प्ररित करती ।

वहा का पत्ता पत्ता बोले,

राधा जी के नाम को ॥

जपो रे...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।