इक दो तीन चार साई तेरी जय जैकार

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

सब है प्यारा है साई राम सबका प्यारा है साई राम,

साई तेरे दीवानो मिल के पुकारा है ,

धर्मो को नेक बताये मालिक ये इक बताये,

साई पुकारे तुझे सारा संसार ,

इक दो तीन चार साई तेरी जय जैकार ,

सूंदर मुखड़ा है साई का करते है चर्चा साई का ,

सारी ही दुनिया में देखो देखो जलवा साई का,

तेरे हम द्वारे आये चरणों में शीश झुकाये,

इक दो तीन चार साई तेरी जय जैकार ,

शिरडी वाला है साई राम जग रखवाला है साई राम,

साई के दर पे जाना है साई के ही गुण गाना है,

दर्शन को तेरे आये श्रद्धा के पुष्प चढ़ाये,

साई को सारे भगतो से प्यारे,

इक दो तीन चार साई तेरी जय जैकार ,

साई के दर आये है दमन फैलाये है साई राम,

साई जग से प्यारा है साई जग उजियारा है,

ग्यारा बचनी को निभाए जीवन को सफल बनाये,

साई करे गए सबका बेडा पार,

इक दो तीन चार साई तेरी जय जैकार ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।