आज दूल्हा बने है नन्द लाल सखियों नाचो री

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आज दूल्हा बने है नन्द लाल सखियों नाचो री,

मेरे लाला की सजी है बारात सखियों नाचो री ,

घर घर बंधन वार लगाओ,

फूलो से अपने घर को सजाओ,

और गाओ मंगला चार सखियों नाचो री ,

आज दूल्हा बने है नन्द लाल सखियों नाचो री,

ग्वाल बाल सब मिल कर आओ,

ढोल नगाड़े बाजे बजाओ और नाचो दे दे ताल,सखियों नाचो री ,

आज दूल्हा बने है नन्द लाल सखियों नाचो री,

मोतियन सेहरा शीश सुहावे,

बनरा ठाकुर सब को बाहवे,

और देवो इसकी नजर उतार सखियों नाचो री,

मेरे लाला की सजी है बारात सखियों नाचो री ,

देख छवि प्यारी नन्द नंदन की,

हरषे सारा ब्रिज मंगल भी,

और बरसाओ पुष्पों के हार, सखियों नाचो री,

सब जाओ इस पे बलिहार,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।