कुछ करदो ऐसा श्याम के तेरा हो जाऊ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कुछ करदो ऐसा श्याम के तेरा हो जाऊ,

मेरे खाटू वाले श्याम मैं तेरा हो जाऊ,

ये भूल के दुनिया तमाम मैं तेरा हो जाऊ,

अब तू ही अब तू ही मेरी तो ख़ुशी,

बिन तेरे कुछ भी नहीं मेरी ये जिंदगी ,

हर सांस लिखी तेरे नाम मैं तेरा हो जाऊ,

मेरे खाटू वाले श्याम मैं तेरा हो जाऊ,

तेरे जैसा कोई दूजा सहारा नहीं हो सकता,

बिन तेरे मेरा अब तो गुजरा नहीं हो सकता,

मैंने तुझको लिया पहचान करदे अब तो एहसान मैं तेरा हो जाऊ,

मेरे खाटू वाले श्याम मैं तेरा हो जाऊ,

हर लम्हा तेरी ही और दिल खींच के मुझको लाता,

अब तेरे सिवा नजरो को कोई और नजर नहीं आता,

ये दिल धड़कन ये और जान सब कुछ तेरा है श्याम,मैं तेरा हो जाऊ,

मेरे खाटू वाले श्याम मैं तेरा हो जाऊ,

मंजूर भी बिलकुल नहीं मुझे तेरा मेरा फेंसला ,

बा उम्र रहुगा खाटू में कर लिया है मैंने फेंसला,

सतेंदर अनिल का मुकाम खाटू का ये प्यारा धाम मैं तेरा हो जाऊ,

मेरे खाटू वाले श्याम मैं तेरा हो जाऊ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।