तेरे कजरारे नैनो ने मैं तो घ्याल कर डाली

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुम काले तेरे बाल है प्यारी सूरत है प्यारी,

तेरे कजरारे नैनो ने मैं तो घ्याल कर डाली,

जब से हो प्यारे तेरे नैनो से मिले नैन रातो को नींद नहीं दिन को पड़े न चैन ,

कोई कहे दीवानी मुझको कोई मत वारि,

तेरे कजरारे नैनो ने मैं तो घ्याल कर डाली,

जब से हो प्यारी तेरी बंसी की सुनी है तान,

लूट लिया दिल मेरा मेरी तो चली गई जान,

अपने प्यार के रंग में तूने ऐसी रंग डाली,

तेरे कजरारे नैनो ने मैं तो घ्याल कर डाली,

जब से हुई मैं तेरी दुनिया बेगानी लागे,

सच्ची बस तेरी मेरी प्रेम कहानी लागे,

मेरी हसी उड़ावे प्यारे एह दुनिया सारी,

तेरे कजरारे नैनो ने मैं तो घ्याल कर डाली,

लता काहे ये प्रीती पुराणी है,

प्रीती पुराणी सब दुनिया ने जानी है,

प्रीत पुरानी पे तो अब जाओ बलिहारी ,

तेरे कजरारे नैनो ने मैं तो घ्याल कर डाली,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।