शिव तेरा ही सहारा तेरे नाम को पुकारा

पारंपरिक
महादेव भजन कृष्ण भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

शिव तेरा ही सहारा तेरे नाम को पुकारा

तेरे द्वार आया भोले मिटादो कष्ट सारा.

शिव तेरा ही सहारा तेरे नाम को पुकारा

बाबा तिरशूल धारी करे बसहा की सवारी,

संसार है पुजारी हे भोले भंडारी तेरी शरण में आके खुलता हे भाग का पिटारा,

तेरे द्वार आया भोले मिटादो कष्ट सारा.

शिव तेरा ही सहारा तेरे नाम को पुकारा

गले में है सर्प माला माथे चंद्र उजाला,

किरपा करने वाला मेरा शंकर भोला भाला,

तेरी दया को पाके चमके है भ्ज्ञी का सितारा,

तेरे द्वार आया भोले मिटादो कष्ट सारा.

शिव तेरा ही सहारा तेरे नाम को पुकारा

महिमा महादेव की गई जटा में गंगा समाइआ,

इक धारा धरा पे बेतरणी पार लगाई गंगा जल किया अर्पण लेके बोल बम का जैकारा,

तेरे द्वार आया भोले मिटादो कष्ट सारा.

शिव तेरा ही सहारा तेरे नाम को पुकारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।