हम दीवाने हैं तेरी गली के

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बोलो राम राम राम सीता राम राम राम

हम दीवाने हैं तेरी गली के

तुमने बचपन मे रवि मुख में लीना काम सब राम जी का कीन्हा

तुमने लक्ष्मण के प्राण बचाये हम दीवाने है तेरी गली के

तुम हो बजरंगबली हनुमाना सारा जग है ये तेरा दीवाना

बोलो राम राम राम सीता राम राम राम

तुमने सागर मे पुल बनवाया सारी सेना को पार कराया

तुमने भक्तो के होश उड़ाए अपने सीने मे राम दिखाए

बोलो राम राम राम सीता राम राम राम

प्राण लक्ष्मण के तुमने बचाये स्वर्ण लंका अकेले जलाये

तुम हो शिव के अवतारी श्री राम के आज्ञाकारी

बोलो राम राम राम सीता राम राम राम

तुमने सीता को मोक्ष दिलाया अहिरावण को मार भगाया

तुम सीता को वापिस लाये अयोध्या मे आनंद आया

बोलो राम राम राम सीता राम राम राम

हम दीवाने हैं तेरी गली के

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।