निकली सवारी देखो श्री राम की

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

निकली सवारी देखो श्री राम की,

जय बोलो जय बोलो सिया राम की,

सिर पे मुकट छवि है न्यारी न्यारी.

ऐसी सुरतियाँ लागे प्यारी प्यारी,

राम लखन संग बैठे जानकी,

जय बोलो जय बोलो सिया राम की,

खूब सजी अयोध्या प्यारी देख आये सब नर नारी,

देखो छवि भक्त हनुमान की,

जय बोलो जय बोलो सिया राम की,

चौदह वर्ष देखो वन में बिताया माता ककई का वचन निभाया,

देखो शुभ घडी आई राम की,

जय बोलो जय बोलो सिया राम की,

देवी देव फूल वरसाये सिया राम के दर्शन पाए,

राजन महिमा गाये राम की,

जय बोलो जय बोलो सिया राम की,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।